A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरसागर

ओम नमः शिवाय महा मंत्र अनुष्ठान के समापन पर गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज का किया सम्मान

सागर। मकरोनिया स्थित श्री राम दरबार मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय 11 लाख ओम नमः शिवाय महामंत्र सामूहिक जप अनुष्ठान के समापन दिवस की पावन श्रृंखला में ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित श्री देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज के कृपा पात्र श्री राम दरबार मंदिर के महंत गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज के द्वारा विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से हो रहे 11 लाख ओम नमः शिवाय महामंत्र का जाप के समापन दिवस और महाराज जी के जन्म दिवस की पावन बेला में श्री राम दरबार महिला मंडल के सभी सदस्यों ने महाराज जी का शाल श्रीफल एवं छायाचित्र देकर सम्मान किया। सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से विमला गौर, किरण शर्मा, दीप्ति ठाकुर, मनीषा मिश्रा , मनीषा ठाकुर,श्रद्धा पटेल, प्रतिभा चौबे, सहित समस्त महिला मंडल उपस्थित रहा। सम्मान उपरांत विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ सर्व प्रथम कन्या पूजन कर भोज शुरू किया गया, भंडारे की व्यवस्था अभिषेक गौर, राजा रिछारिया ने संभाली रात्री 11 बजे तक भंडारा चलाभंडारे में करीब 5 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!