
शनिवार को निकाली गई आठवीं प्रभात फेरी
अलवर गुरुद्वारा स्कीम नंबर 2 से शुरू होकर आठवीं प्रभात फेरी सुबह 5:00 बजे निकाली गई। प्रभात फेरी पूरे स्कीम नंबर दो का कीर्तन करते हुए भ्रमण करके एक गुरुद्वारा स्कीम नंबर दो में आकर प्रभात फेरी का समापन हुआ तथा आज की प्रभात फेरीç
का स्वागत संजय अरोड़ा और मालू अरोड़ा ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। उसके बाद शबद कीर्तन करके हरि प्रीत सिंह और इंद्रजीत सिंह बबलू ने आई हुई संगत को निहाल किया, इसके उपरांत अरदास हुई उसके बाद चाय कॉफी का लंगर तथा अल्पाहार का वितरण आई हुई सभी संगत को किया गया। आज शनिवार 4 तारीख दोपहर 3:00 बजे भावनगर कीर्तन गुरुद्वारा स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे से निकल जाएगा, जिसका समापन मालाखेड़ा गेट गुरुद्वारे में जाकर होगा नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्ग से गुजरेगा जहां नगर कीर्तन का जगह समाज के सभी लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह रवि, उप प्रधान गुरप्रीत सिंह लकी, गुरु नाम सिंह राजू, परमजीत सिंह गोगिया, राजू बग्गा, इंद्रजीत सिंह गोगिया, तेजिंदर सिंह गोगिया, मधुर हर्ष भाटिया, विकी अरोड़ा, डी पी सिंह और बहुत से संगत आज की आठवीं और आखिरी प्रभात फेरी में मौजूद रहे।





