A2Z सभी खबर सभी जिले की

खादी मॉल पटना मे swet

**प्रेस विज्ञप्ति**

**खादी मॉल, पटना में स्वेटर बुनाई का लाइव डेमो एवं प्रशिक्षण का आयोजन**

पटना, 03 जनवरी 2025: बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी मॉल, पटना में इन दिनों स्वेटर बुनाई का लाइव डेमो एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है। जिसे देखने के लिए आए दिन लोगों की भीड़ जुट रही है। इस पहल का उद्देश्य खादी उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता को प्रोत्साहित करना और लोगों को स्वदेशी वस्त्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना है।

**सोनपुर निवासी कारीगर मदन प्रसाद राय खादी मॉल में लाइव डेमो के माध्यम से खादी ऊन से स्वेटर, मफलर, टोपी बनाने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी तरीके से समझा रहे हैं। मदन प्रसाद खादी बोर्ड से लंबे अरसे से जुड़ें हुए हैं। इनके द्वारा तैयार किए हुए तिरंगा पट्टा खादी मॉल में खूब बिकते हैं।** यह प्रशिक्षण न केवल खादी के प्रति जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि इच्छुक प्रतिभागियों को मैन्युअल मशीन के माध्यम से स्वेटर बुनाई का कौशल भी सिखा रहा है।

**विशेषताएं:**
– लाइव डेमो में स्वेटर बुनाई की पारंपरिक और आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन।
-उपभोक्ताओं को खादी उत्पाद और उसके उपयोग के बारे में गहन जानकारी।
– स्थानीय कारीगरों को अपनी कला दिखाने का मंच।

**खादी मॉल के प्रबंधक रमेश चौधरी ने बताया कि ‘यह लाइव डेमो हमारे कारीगरों की कला को जनता तक पहुंचाने और हस्तनिर्मित वस्त्रों के महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”**
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। खादी मॉल, पटना, हस्तकला प्रेमियों और खादी के प्रति रुचि रखने वालों को इस प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु आमंत्रित करता है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!