
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । विधायक प्रदीप लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल कुड़ई बहेरिया साहनी मेे निशुल्क साईकिल वितरण समारोह कार्यक्रम मे शामिल होकर विभिन्न प्रतियोगिता मेे पारंगत विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। एवं उन्होंने अपने उद्बोधन में अनेक सरकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए नए भवन एवं नए सड़क एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण सुविधाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैनसिंह ठाकुर,सागर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आफीसर यादव ,सरपंच शिवराज सिंह ठाकुर,विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के सदस्य एड. विनोद विश्वकर्मा,नरयावली मंडल अध्यक्ष सोहनसिंह,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामजीसिंह राजपूत, रामजी सिंह वशिया, कुंवर सिंह, करतार सिंह,सरपंच निजामसिंह यादव एवं इंद्रकुमार यादव,पूर्व सरपंच पर्वतसिंह यादव सुरेश यादव अमोलसिंह मूरतसिंह रेवाराम रावत गोविन्दसिंह छोटू राय ,सरपंच प्रतिनिधि हरिओमसिंह ठाकुर सतीश यादव दीपक रजक,बीआरसी पटेल,प्राचार्य मनीष केसरवानी गोलंदाज,छात्र छात्राओं सहित ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







