?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

राजगढ़ स्‍वामित्‍व योजना की किसी ने कल्‍पना भी नहीं की होगी, मोदी जी ने आज यह कर दिखाया – प्रभारी मंत्री चेतन कश्‍यप

गांवों में घरों का अब मोदी सरकार ने स्‍वामित्‍व योजना लागू कर स्वामित्व का अधिकार दिया जिले के 572 गांवों 63,533 हितग्राहियों को मिले भू-अधिकार पत्र

राजू बैरागी राजगढ़

9977480626

राजगढ विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को 62 लाख रूपये से अधिक हितलाभ वितरित IMG 20250118 WA0366

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने (वर्चुअल माध्‍यम) से प्रदेश के 15.63 लाख हितग्राहियों को स्‍वामित्‍व योजना अन्‍तर्गत भू-अधिकार पत्रों का वितरण किया। इसी के अंतर्गत जिला मुख्‍यालय में जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम विभाग मंत्री  चेतन्‍य कुमार कश्‍यप ने जिला मुख्‍यालय स्थित उत्‍कृष्‍ट ग्राउण्‍ड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर जिले के 572 ग्रामों के 63, 533 हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्रों का वितरण किया। उन्‍होंने मंच से प्रतीक स्‍वरूप पांच हितग्राहियों को पत्र भी भेंट किए।

 

इस अवसर राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव,  खिलचीपुर विधायक हजारी लाल दांगी, जिला विकास एवं निगरानी समिति सदस्‍य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आदित्‍य मिश्रा भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मंत्री कश्‍यप ने विभिन्‍न विभागों द्वारा लगाई गई योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। जिला मुख्‍यालय पर आयोजित कार्यक्रम को जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम विभाग मंत्री चेतन्‍य कुमार कश्‍यप ने सम्‍बोधित करते हुए कहां कि स्‍वामित्‍व योजना की किसी ने कल्‍पना तक नहीं की होगी, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वामित्‍व योजना लागू कर गांवों में रहने वाले लोगों को अपने घरों का स्वामी होने का अधिकार देने का काम किया है। आज देश को एक दूरदर्शी नेता मिला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में भारत दुनिया का विकसित राष्‍ट्र बनेगा।IMG 20250118 WA0350 1

आयोजित कार्यक्रम में विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ दिया। मंच से स्‍वामित्‍व योजना के हितग्राहियो श्रीमती ग्‍यारसीबाई,  नारायण सिंह,  शिवसिंह,  अनार,  हरिप्रकाश को प्रतीक स्‍वरूप भूमिस्‍वामी अधिकार पत्र दिए। इसी तरह जिले की 572 ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में 63,533 हितग्राहियों को भूमि स्‍वामी पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में आर.बी.सी. 6(4) के तहत 09 मृतकों के वारिसों को 36 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूह की बैंक सखी को स्‍कूटी प्रदाय की गई। साथ ही चार स्‍व-सहायता समूह को 22 लाख रूपये का ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर नमो ड्रोन दीदी  संगीता भी उपस्थित रहीं।IMG 20250118 WA0368

पीएम स्‍वनिधि योजना अन्‍तर्गत पांच हितग्राहियों को 2.50 लाख रूपये का हितलाभ भी वितरित किया गया। मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण पर्व अन्‍तर्गत जाति प्रमाण-पत्र अभियान में बनाए गए। साथ ही जाति प्रमाण-पत्र का भी वितरण किए।

कार्यक्रम में पांच-पांच हितग्राही लाड़ली लक्ष्‍मी योजना, आयुष्‍मान योजना, वृद्धा अवस्‍था पेंशन, निक्षय मित्र अन्‍तर्गत टी.बी. मरीजों को पोषण आहर किट भी वितरित की गई।

कलेक्‍टोरेट परिसर में किया वृक्षा रोपण जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम विभाग मंत्री  चेतन्‍य कुमार कश्‍यप ने कलेक्‍टोरेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्‍तर्गत वृक्षारोपण भी किया।

निवेश प्रोत्‍साहन केन्‍द्र का शुभारंभ

जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम विभाग मंत्री श्री चेतन्‍य कुमार कश्‍यप ने कलेक्‍टोरेट में जिले में उद्योगों को बढावा देने व निवेशकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कलेक्‍टोरेट परिसर में निवेश प्रोत्‍साहन केन्‍द्र का मंत्री श्री कश्‍यप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिला उद्योग अधिकारी श्रीमती सीमा सोलंकी ने बताया की जिले के उद्यमियों को उद्योग से जोड़ने व उचित मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु केन्‍द्र की स्‍थापना की गई है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक  प्रताप मण्‍डलोई, श्रीमती मोना सुस्‍तानी, नगर पालिका अध्‍यक्ष  विनोद साहू,  मनोज हाड़ा, जनपद अध्‍यक्ष प्रतिनिधि  फूल सिंह तंवर,  देवीसिंह सौंधिया,  रामचन्‍द्र जलालिया,  के.पी.पंवार,  मनीष जोगी,  श्‍याम गुर्जर, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  महीप किशोर तेजस्‍वी, अपर कलेक्‍टर  शिवप्रसाद मण्‍डराह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व  रत्‍नेश श्रीवास्‍तव सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!