
लापता युवक की लाश बरामद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
इटियाथोक /गोंडा
इटियाथोक 
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनीपुर के मखदूम पुरवा गांव के बाहर पुल के नीचे गड्ढे में एक युवक की लाश बरामद हुई स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना इटियाथोक पुलिस को दी मौके पर पहुंची इटियाथोक पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और युवक की लाश को बाहर निकाला इसी के साथ-साथ कुछ दूरी पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है । आसपास के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं वही बिरमापुर निवासी शकील अहमद पुत्र सबर अली उम्र लगभग 27 वर्ष की 16 जनवरी को इटियाथोक पुलिस ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज किया था और युवक की खोजबीन कर रही थी जिस युवक की लाश बरामद हुई उसकी पहचान बिरमापुर निवासी शकील के रूप में हुई मृतक की उम्र 27 वर्ष है। मृतक बाबागंज मार्ग इटियाथोक में मैं शकील ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार 15 जनवरी को घर पर यह कह कर निकाला था शादी में जा रहा हूं पूरी रात लौट कर नहीं आया परिजनों ने काफी खोजबीन के उपरांत जानकारी न मिलने पर स्थानीय थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक की तलाशी ली गई केवल दस्ताना व गोमती गुटका बरामद हुआ कुछ दूरी पर सुपर स्प्लेंडर बाइक जिसका नंबर यूपी 43 ए एच 0875 है बरामद हुई। मृतक की पत्नी खुशनुमा का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक के दो बच्चे हैं लड़के का नाम अरहम व लड़की का नाम अनम है । मृतक की ससुराल असनहवा थाना रेहरा बाजार बलरामपुर में है। घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक शेषमणि पांडे, सीओ सदर शिल्पा वर्मा व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पहुंच कर जायजा लिया । शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया गया । प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडे ने बताया की 16 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी पुलिस तलाश कर रही थी आज करीब सुबह 10:00 बजे के आसपास सूचना प्राप्त हुई मखदूम पुरवा लखनीपुर गांव के बाहर पुल के पास एक युवक गड्ढे में पड़ा हुआ है मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम और इंसेंट टीम पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान गुमशुदा युवक शकील के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।









