A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

349 हितग्राहियों को प्रदान किए अभिलेख और मालिकाना प्रमाण पत्र

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मालिकाना हक प्राप्त कर आज आप भवन स्वामी बन गए।आज का दिन ऐतिहासिक है। उक्त विचार सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने सागर में महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर 349 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत अभिलेख, मालिकाना प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम में रामेश्वर नामदेव, कलेक्टर संदीप जी आर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती जूही गर्ग, संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन, एसएलआर देवी शरण चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में हितग्राही, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि आज का दिन सागर सहित पूरे भारत के लिए अत्यंत गौरव का दिन है जब हमारे ग्राम के व्यक्ति अपने ही मकान का मालिकाना हक प्राप्त कर उस मकान के मालिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगातार भारत की बेटियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में आज स्वामित्व योजना के माध्यम से सागर की 349 से अधिक हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिकार पत्र के माध्यम से सभी हितग्राही अपने मकान पर बैंक से लोन भी ले सकते हैं और इसके माध्यम से वह अनेक काम और भी कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा देश प्रदेश के सभी वर्गों के व्यक्तियों का ध्यान रखते हुए अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आप सभी अपने अधिकार पत्र का उपयोग सही काम के लिए करें और आगे बढ़े। सांसद श्रीमती लता वानखेडे ने कहा कि प्रधानमंत्री के कर कमलों से इस योजना का लाभ डिजिटल माध्यम से भू स्वामियों को मिलने जा रहा है, और आज का दिन हम सब के लिए बहुत गौरव का दिन है। हमारा सागर इस योजना के क्रियान्वयन में सबसे आगे है इसके लिए मैं कलेक्टर श्री संदीप जी आर को और समस्त सागरवासियों को बहुत-बहुत बधाई देती हूं। मैं समझती हूं कि लोगों को जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता है वह संपत्ति के अधिकार की आवश्यकता है। बिना संपत्ति के अधिकार को हम अपने आप को आत्मनिर्भर नहीं समझते सभी को आत्मनिर्भर करने की दिशा में यह एक ठोस कदम है ।प्रधानमंत्री आज इतना काम बड़ा काम कर रहे हैं।जो सर्वेक्षण की माध्यम से इंगित किया गया कि कौन से वे गांव हैं जहां पर लोगों के पास संपत्ति का अधिकार नहीं है प्रशासनिक तंत्र सब इसमें लगा हुआ है वह सभी भू स्वामी बनने जा रहे हैं यह हम सबके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। और पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिस तरह से हमारे प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की है उसको साकार करने का अवसर हमारे पास आज है। इसके लिए मैं सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं देना चाहती हूं। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव निरंतर लगें हुए हैं वे ग्रामीण विकास के लिए ग्रामीण जनों के विकास के लिए लगे हुए हैं।दिनांक 24 अप्रैल 2020 को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वामित्व योजना की घोषणा की थी। गांवों में संपत्ति को लेकर जो स्थिति रहती है, इसी को ठीक करने का स्वामित्व योजना एक प्रयास है। इसके तहत देश के सभी गांवों में ड्रोन के माध्यम से गांव की हर संपत्ति की मैपिंग की जा रही है। इसके बाद गांव के लोगों को उस संपत्ति का मालिकाना प्रमाणपत्र दिया जाता है। भारत की 60% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। ज्यादातर लोगों के पास उनकी संपत्ति के स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं। स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल रहा है। स्वामित्व योजना के बाद संपत्ति पर लोन भी प्राप्त हो सके। ड्रोन द्वारा आबादी सर्वे कर, केवल उन संपत्ति धारकों का अधिकार अभिलेख तैयार किया जाएगा, जो मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 (यथा संशोधित 2018) के लागू होने की दिनांक 25/09/2018 को आबादी भूमि पर अधिभोगी थे अथवा जिन्हें इस दिनांक के पश्चात विधिपूर्वक आबादी भूमि में भू खण्ड का आबंटन किया गया। कुल राजस्व ग्रामों की संख्या 2113 ,कुल आबाद ग्राम 1919,आबादी भूमि वाले ग्राम 1708, ग्राम जिनमें ड्रोन फ्लाई हुआ 1708, कुल ग्राम जिनके अधिकार अभिलेख तैयार हुए है 1708 कुल निर्मित अधिकार अभिलेखों की संख्या 300739, जिनके अधिकार अभिलेख पूर्व में वितरित किये जा चुके है ग्राम1706,अधिकार अभिलेख 300390 ,वितरण हेतु शेष अधिकार अभिलेख की जानकारी ग्राम – 02 के अधिकारी अभिलेख – 349 को वितरित किए गए। मुख्य रूप से जिनमें राजेंद्र कुमार गौतम, अनार सिंह, कृपाल सिंह l, भीकम सिंह, आजाद सिंह, खुमान सिंह सभी निवासी बूढ़ा खेड़ा बंडा सागर को अभिलेख पत्र प्रदान किए गए।
Screenshot 20250118 175820 Facebook

Screenshot 20250118 175834 Facebook

Screenshot 20250118 175843 Facebook

Screenshot 20250118 175818 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!