A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

महिला से छेड़छाड़ कर की लूट 

महिला से छेड़छाड़ कर की लूट 

बांदा

नरैनी। एक महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ और विरोध करने पर लूट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।गिरवां क्षेत्र की एक गांव की महिला के मुताबिक 15 जनवरी की रात घर में अकेली थी। पड़ोसी दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुस आया। आवाज पहचान गई। लाइट जलाकर देखा और पूछा यहां क्यों आए हो तो मार-पीटकर छेड़खानी करने लगा। हाथ में चांदी की चूड़ी व गले में पहनी सोने की पंखी छीन ले गया। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

युवती ने जहर खाया

बांदा। पैलानी थानाक्षेत्र के अलोना गांव निवासी 28 वर्षीय शिल्पी पत्नी अतुल ने शुक्रवार सुबह घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मारपीट का आरोप

बांदा। पैलानी थानाक्षेत्र के सहूरपुर गांव निवासी 38 वर्षीय कुवर पुत्र महेश्वरी प्रसाद का गुरुवार रात मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने उसे मार-पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!