A2Z सभी खबर सभी जिले की

साय कैबिनेट की अहम बैठक:-कुछ ही देर में होगी शुरू,लग सकते है कई बड़े फैसलों पर मुहर…आचार संहिता सोमवार-मंगलवार तक…!

images 21
मनीष कौशिक
बिलासपुर/ रायपुर। नगरीय चुनाव की तारीखों की अटकलों के बीच कैबिनेट की बैठक आज रविवार (19 जनवरी) को बुलायी गयी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार को आचार संहिता का ऐलान किया जा सकता है। बैठक में भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपये सलाना देने पर मुहर लग सकती है। वहीं किसानों के मुद्दे पर भी कुछ बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।

आचार संहिता के पहले कैबिनेट की ये आखिरी बैठक हो सकती है, लिहाजा बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। कैबिनेट की यह बैठक मंत्रालय में सुबह साढ़े 11.30 बजे से होगी। इस बैठक में चुनाव से ठीक पहले कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव से ठीक पहले होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़ी घोषणाएं भी सरकार चुनाव से ठीक पहले करती नजर आ सकती है।

आपको बता दें कि कल यानि 18 जनवरी को इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर रहा है। सबसे अहम यह है कि आचार संहिता लगने से पहले सीएम विष्णु देव साय ने रविवार को अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। चर्चा है कि सोमवार पूर्वान्ह आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर देगा। आचार संहिता के पहले कैबिनेट में कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!