A2Z सभी खबर सभी जिले कीInsuranceअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस का रिसाव , स्कूली बच्चे हुए बीमार

20250122 163931छत्तीसगढ-: छत्तीसगढ राज्य के बलौदा बाजार मे सीमेंट प्लांट मे जसरीली गैस के रिसाव होने से स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार बलौदा बाजार मे श्री सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस के रिसाव होने लगा। जहरीली गैस रिसाव से शासकीय हाई स्कूल खापरडीह के लगभग 38 बच्चे बीमार हो गए। स्कूल मे बच्चे अचानक से बेहोश लगे। जिन्हें चक्कर एवं उल्टी की शिकायत होने लगी। इस पूरे मामले की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी जी पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी जी सहित बड़ी संख्या मे पुलिस बल स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने मे सहायता किए। इस घटना मे कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने और ऑक्सीजन की कमी होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ बच्चों को सिमगा और भाटापारा स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया गया। प्रदूषण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण मौके पर जांच कर रहे हैं।जानकारी अनुसार जरूरत होने पर कंपनी को सील भी किया जा सकता है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!