?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
छत्तीसगढ़कोरिया

*तहसीलदार सोनहत की संयुक्त कार्यवाही।अलग अलग धान खरीदी केंद्रों से 1329.80 क्विंटल धान समर्पण एवं 163 बोरी धान जप्त की गयी*

 

कोरिया- धान खरीदी के अंतिम दिनों में तहसीलदार उमेश कुमार कुशवाहा एवं नायब तहसीलदार शुभ कोशले के द्वारा धान समर्पण एवं जप्ती की कार्यवाही की गयी है धान खरीदी केंद्रों के निरक्षण के दौरान कार्यवाही जिसमें धान खरीदी केंद्र रजौली से 418.20 क्विंटल धान समर्पण किया गया और 67 बोरी धान जप्त किए गए एवं धान खरीदी केंद्र सोनहत में 372.20 क्विंटल धान समर्पण कराये गए एवं 98 बोरी जप्ती बनायीं गयी इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र कटगोड़ी में 96क्विंटल धान समर्पण कराये गए। धान खरीदी केंद्र रामगढ़ में 443.40 क्विंटल धान समर्पण कराये गये कुल समर्पण कराये गए धान 1329.8 क्विंटल धान समर्पण की कार्यवाही की गयी एवं 163 बोरी धान जप्त की गयी है। किसानो के द्वारा रिजेक्ट धान बेचने का प्रयास किया जा रहा था एवं काफी मात्रा में मिलावट पाया गया । जिसके चलते कार्यवाही की गयी है।

Back to top button
error: Content is protected !!