?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी /आमाबगीचा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार

आमाबगीचा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रामपुर स्थित अमाबगीचा में संचालित जुए के फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से नगदी, मोटरसाइकिल, सुपर एक्सल वाहन, मोबाइल फोन और ताश की गड्डी सहित कुल 1 लाख 83 हजार 800 रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर के अमाबगीचा में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मेघनाथ साहू, राजेश कुमार रात्रे, महादेव रात्रे, गजेंद्र कुमार निषाद, नारदराम निषाद, छन्नुलाल रात्रे, देनेश्वर साहू और कवल सिंह साहू निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी बताए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 10 हजार 800 रुपये नगद, पांच मोटरसाइकिल एवं एक सुपर एक्सल वाहन कीमती 1 लाख 40 हजार रुपये, चार एंड्रॉयड स्मार्टफोन और तीन कीपैड मोबाइल फोन कीमती 33 हजार रुपये तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 83 हजार 800 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!