
घटना- पुरानी रंजिश और रेत (बालू) विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष।
*मौके पर पहुंचे:* आईजी (IG) समेत भारी पुलिस बल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो।
कोरिया- बीती रात 16 जून 2026 को सोनहत के नौगई गांव से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पुरानी रंजिश और रेत विवाद को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि दो लोगों को उनकी गाड़ी समेत जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस खूनी वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
*विवाद और खूनी अंजाम*
मिली जानकारी के अनुसार, मामला लंबे समय से चले आ रहे रेत विवाद और आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने पीड़ितों की गाड़ी को रोका और ट्रिपर मिनी हाइवा से फॉर्चूनर कार एवं ब्लैक कलर की skoda कार को टक्कर मारा गया जिससे कार का सिस्टम पूरी तरह फेल होना प्रतीत होता है साथ ही कार बिजली के खम्बे से भी जा टकराई थी जिससे बिजली का तार भी मौक़े पर टूटा हुआ दिखा अब ये कहना मुश्किल है की आग लगाई गयी वजह क्या थी ये तो जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा इस भीषण अग्निकांड में गाड़ी के भीतर मौजूद ठेकेदार लल्ला सिंह क्रेशर मालिक सहित फॉर्चूनर कार में दो व्यक्ति और मौजूद थे एक ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन ऐसा बताया जा रहा है की दो लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक थी की फॉर्चूनर कार जलकर पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुकी है।
*मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गयी है*
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी (IG) खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल को सील कर दिया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
*पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने जताया दुख*
वारदात की खबर मिलते ही पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी तुरंत मौके पर पहुंचे। बाद में उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और क्रूर बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
*जांच में जुटी पुलिस*
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईजी के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। 4 आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त में हैँ बाकि फरार बताया जा रहा है पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
*बयान एडिशनल एसपी*
घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है और तीन लोग आईसीयु में हैँ (खबर लगने तक )जिनका इलाज जारी है और एक व्यक्ति बोलने की स्थिति में हैँ।
पुरे मामले मे चार आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है और तीन लोग फरार हैँ जिनकी पतासाजी जारी है जल्द ही पुलिस उनको पकड़ लेगी मामला पंजीबद्ध किया गया है धारा 302, 307 सहित आगजनी की धारा को भी जोड़ा गया है।







