?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

देवप्रयाग में बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी तबीयत, देहरादून के 21 साल के युवक की मौत

पंकज कथूरिया जिला संवादाता

बाहादराबाद हरिदार

           (उत्तराखंड)

उत्तराखंड में एडवेंचर एक्टिविटी बंजी जंपिंग एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। धारी देवी के दर्शन कर लौट रहे परिवार ने ये नहीं सोचा होगा कि रास्ते में लिया गया एक फैसला उनकी खुशियों को मातम में बदल देगा। 21 साल के युवक की बंजी जंपिंग करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

धारी देवी मंदिर के दर्शन के बाद बंजी जंपिंग करना चाहता था युवक

दरअसल देहरादून का रहने वाला 21 साल का लक्ष्य अपने परिवार के साथ धारी देवी मंदिर के दर्शन करने गया था। जिसके बाद टिहरी के मोल्यागांव क्षेत्र में अलकनंदा नदी के ऊपर बंजी जंपिंग प्वाइंट पर पहुंचकर उसने बंजी जंपिंग करने की इच्छा जताई। परिवार वालों ने भी उसे बंजी जंपिंग करने की सहमति दे दी। जिसके बाद खुशी-खुशी लक्ष्य ने बंजी जंपिंग की।

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी तबीयत

हालांकि बंजी जंपिंग के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लक्ष्य ने सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत की। साथ ही उसे सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही थी।

डॉक्टरों ने युवक को मृत किया घोषित

युवक की हालत देख परिजनों ने पास में एक लॉज में कमरा लिया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद हालत और गंभीर हो गई। उसका दर्द असहनीय हो गया और वो बेहोश हो गया। युवक की स्थिति देख परिजन ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी पाली क्षेत्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर लक्ष्य की बंजी जंपिंग की वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है…इस घटना के बाद एक बार फिर एडवेंचर एक्टिविटीज सवालों के घेरे में आ गई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!