
प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया स्वतंत्रता सेनानी सरोतीया देवी को वस्त्र दे कर सम्मानित किया। प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानी या उनके निधन के बाद उनकी विधवा पत्नी को पाग, गीता, चादर एवं माला देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने घर-घर जाकर सम्मानित किया। बीडीओ ने बताया स्वतंत्रता सेनानी भालसुमर पंचायत डेलीपाथर गाँव में स्वतंत्रता सेनानियों को सरकारी निर्देश के आलोक में सम्मानित करते उनका अभिवादन किया गया है।