A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

संविधान गौरव अभियान अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक

सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। भारतीय जनता पार्टी, जिला छतरपुर द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के अंतर्गत बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के संविधान पर एवं उनके व्यक्तित्व पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता नरयावली विधायक लारिया ने शामिल होकर अपना संबोधन दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि अभी तक देश में 106 बार संविधान संशोधन हुआ है। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने अपने फायदे के लिए लगभग 75 बार बाबा साहेब अंबेडकर जी के बनाए संविधान को संशोधित किया था, जिसमें आपातकाल जैसा घिनौना कानून लागू कर बाबा साहेब अंबेडकर जी के बनाएं संविधान बदले जाने का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों में डालने का कांग्रेस की सरकारो नें काम किया था।भारतीय जनता पार्टी की देश की नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर जी के बनाए गए संविधान की रक्षा करते हुए अनुच्छेद धारा 370 एवं आर्टिकल 35 A जैसे काले कानून को कश्मीर से हटाकर बाबा साहेब के बनाएं गए संविधान को लागू कर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की हैं तो वह भारतीय जनता पार्टी की देश की नरेंद्र मोदी की सरकार ने की हैं।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, विधायक श्रीमती ललिता यादव, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी,समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।Screenshot 20250125 201818 WhatsApp

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!