?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

बसना नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी से *डॉ. खुशबू अग्रवाल जी* को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।*

रिपोर्ट — तिलक राम पटेल 6260433270

*बसना नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी से *डॉ. खुशबू अग्रवाल जी* को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।*

इस निर्णय के बाद नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

 

 

डॉ. खुशबू अग्रवाल को पार्टी ने पूर्ण विश्वास और समर्थन के साथ इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है। उनकी उम्मीदवारी को लेकर नगर में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। जनता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बसना का विकास नए आयाम छुएगा।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए डॉ. खुशबू अग्रवाल जी को बधाई दी और उनके साथ मिलकर नगर के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

बसना। भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल ने भाजपा शीर्ष संगठन, माननीय लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बसना विधानसभा विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जी सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से बसना नगर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

डॉ. खुशबू अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी दी गई है, वह संगठन और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बसना के विकास को तेज गति देने और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

 

डॉ. खुशबू अग्रवाल ने कहा, “बसना की जनता के सहयोग और समर्थन से हम सभी मिलकर नगर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। हमारी प्राथमिकता स्वच्छता, सुंदरता और नागरिक सुविधाओं का उन्नयन रहेगा।”

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखा गया, जिन्होंने नगर के विकास में अपना पूरा योगदान देने का वादा किया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!