A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेश

युवक की सडक़ हादसे में मौत

सगाई समारोह में शामिल होने आया था बरगी पढ़े पूरी खबर....

जबलपुर से जिला ब्यूरो चीफ राहुल सेन की खास रिपोर्ट/ सगाई समारोह से लौट रह एक युवक केवाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामला बरगी थाना अंतर्गत आने वाली रमनपुरा घाटी का है। धूमा निवासी नंदलाल उमरे अपने रिश्तेदारी के सगाई कार्यक्रम में बरगी आया हुआ था। सगाई कार्यक्रम के बाद जब अपने बाइक से वापस घर धूमा जा रहे थे तो जैसे ही बरगी से आगे बंजारी घाटी के पास रमनपुर पहुंचे ही थे कि पीछे आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में नन्द लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद राहगीरों द्वारा पुलिस को फोन किया गया। मौके पर बरगी थाना पुलिस पहुंचकर 1033 एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज इलाज हेतु लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गर्ईं। बरहाल बरगी थाना पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन सवार को तलाश कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!