सिंगरौली जिले में 3 फरवरी 2025 को साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान में जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान एसपी मनीष खत्री, डीएसपी शिवकुमार वर्मा, और डीएसपी अरुण कुमार सोनी के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रियंका शर्मा, प्रधान आरक्षक 370 नतीलाल बागरी, प्रधान आरक्षक 428 सतीश बागरी, प्रधान आरक्षक 387 बेला कली सिंह, और आरक्षक 681 संदेश यादव ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा, और सोशल मीडिया पर सतर्कता से जुड़े अहम टिप्स दिए। उन्होंने समझाया कि कैसे अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध कॉल का जवाब देने और निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
एसपी मनीष खत्री ने कहा, “आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा बेहद जरूरी है। हमारी कोशिश है कि छात्र जागरूक बनें और साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं।”
यह अभियान सिंगरौली पुलिस के निर्देशन में चलाया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों से बचाना और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
इसी प्रकार की ताजा खबरों को जानने के लिए बने रहिए हमारे चैनल के साथ हमारा चैनल आपको सदैव इस प्रकार की ताजा खबरों से रूबरू कराता है तो देखते रहिए वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़