A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी माननीय

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी माननीय श्री अविनाश पांडे जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में एक ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी फिरोजाबाद, महामहिम राज्यपाल महोदया जी के नाम सोपा गया। जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया की मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम प्रयागराज में हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है और कई घायल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक मृतकों एवं घायलों की सूची जारी नहीं की गई है। जिससे इस घटना में मारे गए एवं घायल हुए श्रद्धालुओं के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अतः महामहिम राज्यपाल महोदया जी से निवेदन है कि उत्तर प्रदेश सरकार को अभिलंब उक्त घटना में मारे गए एवं घायल हुए श्रद्धालुओं की सूची जारी करने का निर्देश जारी करें। ज्ञापन देते समय वरिष्ठ कांग्रेसी विद्याराम वर्मा,मुकेश गॉड, चंद्रकांत यादव, मनोज भटेले, क्षेत्रपाल सिंह यादव,राम शंकर राजोरिया,यश दुबे,आरिफ खान आदि लोगों उपस्थित थे।
सादर
संदीप

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!