A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

थाना चुनार पुलिस द्वारा अवैध ONEREX सीरप की 1185 शीशी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त चार

थाना चुनार पुलिस द्वारा अवैध ONEREX सीरप की 1185 शीशी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त चारFB IMG 1738682240241

पहिया वाहन (मारूति सुजुकी) बरामद -*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘सोमेन बर्मा’ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 03.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य थाना चुनार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत बालू घाट पक्का पुल ऐबकपुर तिराहा के पास से एक नफर अभियुक्त पुनीत सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी बरेठी थाना को० देहात नाटन जनपद मैहर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार तथा चार पहिया वाहन (मारूति सुजुकी) वाहन संख्या DL 09 CL 5604 से 1185 शीशी अवैध ONEREX सीरप बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु०अ०सं० 51/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।

*नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त –

पुनीत सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी बरेठी थाना को० देहात नाटन जनपद मेहर, मध्य प्रदेश।

*विवरण बरामदगी-

1185 शीशी अवैध ONEREX सीरप

चार पहिया वाहन (मारूति सुजुकी) वाहन संख्या DL 09 CL 5604

* पंजीकृत अभियोग –

मु०अ०सं० – 51/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य मय पुलिस टीम थाना चुनार जनपद मीरजापुर।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!