A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

ग्रामीणों को पानी की परेशानी, आखिर पानी के टैंकर से कबतक होगी पूर्ति।।

ग्रामीणों को पानी की परेशानी, आखिर पानी के टैंकर से कबतक होगी पूर्ति।।

रामपुरा:- विकास खण्ड रामपुरा की ग्राम पंचायत टीहर में सरकारी पानी की टंकी पर लगा नलकूप खराब पड़ा हुआ हैं। जिसके चलते ग्रामीण एक साल से पर्याप्त पानी के लिए तरस रहे है।

ग्राम टीहर में लगभग एक वर्ष से अधिक समय पहले से जलकर विभाग की पानी की टंकी का नलकूप खराब पड़ा हुआ हैं। जिसके कारण समूचे गाँव को पानी की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। गाँव की पीने के पानी की पूर्ति करने के लिए जलकल विभाग द्वारा प्रतिदिन पानी का एक टैंकर ग्राम टीहर भेजा जाता हैं। वही ग्रामीण अमरसिंह, कमलेश, सुम्मी, विनय, अंकित आदि ने कहा कि अब गर्मियों के मौसम शुरू हो चला हैं। इन दिनों आम जनमानस व पालतू पशुओं को पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती हैं। ऐसे में कब तक एक पानी के टैंकर से पानी की पूर्ति की जा सकती हैं। पानी की परेशानी के चलते कई बार ग्रामीणों ने जलकल विभाग के कर्मचारियों से सरकारी पानी की टंकी का नलकूप सही कराने के लिए कहा गया। लेकिन अभीतक विभाग द्वारा नलकूप को सही कराने की जहमत नहीं की। जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। वही ग्रामीणों ने कहा कि जलकल विभाग जल्द से जल्द पानी की टंकी पर लगा नलकूप सही नहीं किया गया तो सड़को पर आंदोलन किया जायेगा, क्योंकि बीते साल फरवरी में नलकूप खराब हुआ था। जिसको एक साल पूरा हो चला हैं।
वही जलकल विभाग के जेई श्याम बहादुर से इस संबंध में बात करनी चाही तो उनका फोन नहीं लगा।

Back to top button
error: Content is protected !!