काशी में टूटा रिकॉर्ड महाकुंभ के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब सड़कें और गलियां जाम
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
वाराणसी।
वाराणसी । दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ से श्रद्धालुओं का सैलाब आध्यात्मिक नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहा है। श्रद्धालुओं के सैलाब से सारे रिकार्ड टूट रहे हैं,सड़कें और गलियां ठसाठस हैं।बाबा विश्वनाथ के मंदिर की ओर जाने वाली हर सड़क पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है।
*श्रद्धालुओं को दूसरे मार्गों से घुमाकर भेजा जा रहा है मंदिर*
आध्यात्मिक नगरी काशी में महाकुंभ के पलट प्रवाह का दबाव कम करने के लिए श्रद्धालुओं को दूसरे मार्गों से घुमाकर विश्वनाथ मंदिर और घाट की ओर भेजा जा रहा था।
*ठसाठस भरी हैं काशी की गलियां*
श्रद्धालुओं के सैलाब से मुख्य सड़कों पर तो जाम है ही गलियां भी ठसाठस भरी हैं।चार पहिया,दो पहिया वाहनों को छोड़ लोगों को पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
*तकलीफों पर आस्था भारी*
श्रद्धालुओं का सैलाब और जाम से लोगों को तकलीफें हो रही हैं,लेकिन तकलीफों पर आस्था भारी है।श्रद्धालुओं के चेहरे पर नजर आ रहा उल्लास इसे बयां कर रहा है।श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक नगरी काशी आना लगातार जारी है।
*15 फरवरी तक होगी सांकेतिक गंगा आरती*
महाकुम्भ से लौटने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब के चलते पुलिस-प्रशासन की ओर से गंगा आरती पर रोक लगा दी गई है।दशाश्वमेध,अस्सी,अहिल्याबाई,केदार समेत अन्य जितने घाट से गंगा आरती होती है वहां पर 15 फरवरी तक केवल सांकेतिक आरती का निर्देश दिया गया है।डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि अत्यधिक भीड़ की वजह से आरती पर रोक लगा दी गई है। केवल एक व्यक्ति छत से सांकेतिक रूप से गंगा आरती करेगा।
*क्राउड मैनेजमेंट में पुलिस के साथ सीआरपीएफ भी जुटी*
श्रद्धालुओं के सैलाब के मद्देनजर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगी सीआरपीएफ क्राउड मैनेजमेंट में पुलिस की मदद कर रही है।
कांठ: सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
08/07/2026
ब्लॉक-2 क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ संयुक्त रूप से छापेमारी… पुलिस,सीआईएसएफ,व बीसीसीएल अधिकारी की जबरदस्त कार्यवाई
08/07/2026
बीसीसीएल धनबाद में कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए CISF के 13 अधिकारियों का तबादला
08/07/2026
एरिया-10 जेलगोरा क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ संयुक्त छापेमारी, 19 टन कोयला जब्त
08/07/2026
वाराणसी: UP सरकार का ऐतिहासिक कदम, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज
08/07/2026
मैगलगंज से युवक हुआ गुमशुदा,परिजन परेशान
08/07/2026
महराजगंज में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ लगातार जारी है
08/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मीरजापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की
08/07/2026
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिले मे प्रथम आगमन कल 9 जुलाई गुरूवार को हो रहा है: बीजेपी जिला मिडिया प्रभारी संजीव शुक्ला
08/07/2026
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान गयाजी में आवासित बालिका सोनम कुमारी एवं बालक विशाल कुमार को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल एवं वाराणसी उत्तर प्रदेश के भावी दत्तक माता पिता को दत्तक पूर्व पोषण देख रेख (PAFC) में दिया गया l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!