A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

दो दर्जन गाँव के युवाओं में खेल का सामान और किट वितरित करेंगे समाजसेवी अजय कुमार सिंह, पिता की पुण्यतिथि पर बखोरापुर स्थित आवास में होगा कार्यक्रम

दो दर्जन गाँव के युवाओं में खेल का सामान और किट वितरित करेंगे समाजसेवी अजय कुमार सिंह, पिता की पुण्यतिथि पर बखोरापुर स्थित आवास में होगा कार्यक्रम

IMG 20250215 WA0051

आरा: खेलेगा भोजपुर तो खिलेगा बिहार मुहिम के तहत बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर निवासी भाजपा नेता सह उद्योगपति अजय सिंह एक बार फिर खिलाडियों को खेल का सामान देकर प्रोत्साहित करेंगे। अपने पिता स्वर्गीय रामाधार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वो इलाके के अलग-अलग गांव के युवाओं के बीच खेल का सामान और किट बांटेंगे । इस दौरान वो जरूरत मंद बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी और बुजुर्ग पुरूषों को धोती-गंजी गमछा का वितरण भी करेंगे। अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिताजी भले ही मेरे बीच भौतिक रूप में नहीं हो लेकिन उनके संस्मरण और उनकी बताई बातें आज भी मेरे जेहन में हैं। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा से अपने क्षेत्र के विकास और समाज के प्रति जागरूक हूं और इसी कड़ी में एक छोटा सा प्रयास है जिसमें खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक बखोरापुर स्थित आवास में यह कार्यक्रम होगा, जिसमें भंडारा भी शामिल है, जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान अलग-अलग गांव के खिलाड़ियों के बीच क्रमशः वॉलीबॉल, फुटबॉल, वेट लिफ्टिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स समेत अन्य खेल से जुड़े सामान और किट वितरित किए जाएंगे। जिन गाँव और क्लब के खिलाडियों को खेल का सामान दिया जाएगा उनमें बसंतपुर, छोटका लौहर, बखोरापुर पुरवारी, बखोरापुर पछियारी, ज्ञानपुर, अख़गांव, सोनघटा, बखोरापुर, अलेखी टोला, सोनघटा, गिद्दा, सारसिवान,करजा, शहीद सर्वेश्वर क्लब, कुइया, एकवना, बड़हरा, बड़का लौहर, केशोपुर, मथवलिया, आरा एरो एफसी समेत अन्य गांव के युवा और क्लब से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!