A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

सीएमडी सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह मृतक के परिजनो से मिल हर संभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन

सीएमडी सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह मृतक के परिजनो से मिल हर संभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन

IMG 20250215 WA0059

नावानगर (बक्सर)। प्रखंड के नावानगर स्थित भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में कंपनी में कार्यरत कर्मी की सड़क हादसे में मौत तथा घायल कर्मी एवं परिजनों से मिले। ज्ञात हो कि भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत दो कर्मियों का सात फरवरी को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही के पास सड़क दुर्घटना हो गया था।जिसमें एक कर्मी मुकेश कुमार विश्वकर्मा की मौत घटनास्थल पर हो गई थी।वही एक कर्मी विपिन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।जिसे सीएमडी सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह के निर्देश पर विपिन यादव को गोरखपुर के रक्षित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।साथ ही स्वस्थ्य होने तक सारा खर्च उठाने का जिम्मा लिया गया था और बेहतर इलाज के साथ जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी किया गया।वही दूसरी तरफ सीएमडी सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने मृतक मुकेश कुमार विश्वकर्मा के गांव देवरिया जिले के चौरी चौरा गांव जाकर मृतक के परिजनों से मिल सांत्वना दी।साथ ही सीएमडी द्वारा परिजनों को नगद 1 लाख रुपए का अनुदान दिया गया।वही इस संबंध में सीएमडी ने बताया कि मृतक के परिजनों को नगद 1 लाख का अनुदान देने के बाद कम्पनी के नियमानुसार जो भी पीएफ सहित अन्य का भुगतान होगा।वह मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।साथ ही हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!