A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

भोजपुर के गडहनी प्रखण्ड अन्तर्गत नहंसी गांव स्थित संत रविदास आश्रम मे होगा सामुदायिक भवन शेडनुमा चबूतरा का निर्माण

संत रविदास आश्रम नहंसी मे होगा सामुदायिक भवन शेडनुमा चबूतरा का निर्माण – विधान पार्षद

IMG 20250215 WA0054

गडहनी (भोजपुर)। संत रविदास जयंती के अवसर पर नहंसी रविदास आश्रम मे आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेला के चौथे दिन शनिवार को विधान परिषद सदस्य सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इससे पूर्व विधान पार्षद ने श्री कुशवाहा ने संत श्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वहीं संत अनल प्रकाश के द्वारा विधान पार्षद का अंग वस्त्र व फूलमाला से सम्मानित किया गया।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि सर्व विदित है कि संत रविदास संतो के संत थे।आज के दौर मे पुरा भारत इन्हे जानता मानता है और इनके पद चिन्हो पर चलकर समाज से भेदभाव मिटाने को प्रयासरत्त है।वहीं उन्होंने संत रविदास आश्रम के पदाधिकारियों व सदस्यो की मांग पर आश्रम के विकास हेतू आश्रम मे साढे सात लाख की लागत से सामुदायिक भवन शेडनुमा चबूतरा का निर्माण कराने की घोषणा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम अध्यक्ष कन्हैया लाल एवं संचालन शिव शंकर राम ने किया।इस मौके पर सचिव सुदर्शन राम, उपाध्यक्ष लाल मुनी राम, संयुक्त सचिव भिखारी राम, बिनोद कुमार, उमा शंकर राम, पूर्व प्रमुख गडहनी विमल यादव, शिव कुमार साधु, अनल प्रकाश, रामदास साधु, प्रेमचन्द राम, शिव कुमार भारती, शिव जी राम, मनोज कुमार, सूर्यपाल सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!