A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

महाकुंभ के लिए 501 धर्मावलम्बी का जत्था 15 बसों से भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में रवाना

महाकुंभ के लिए 501 धर्मावलम्बी का जत्था 15 बसों से भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में रवाना

IMG 20250215 WA0075

आरा। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर आरा से 501 धर्मावलम्बियों का जत्था भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में 15 बसों से रवाना हुआ। इस मौके पर गुड्डू सिंह बबुआन,शशि कुशवाहा,आरएसएस के यशवन्त नारायण, मंदिर के पुजारी सुमन बाबा, अभय विश्वास भट्ट,अधिवक्ता आशुतोष पांडेय, सुनील पाठक, संजय राय, आशुतोष पांडेय, रवीश सिंह,के के बाबा,राजू सिपाही, बबलू ग्रैंड, ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर सभी धर्मावलम्बियों ने हनुमान मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी तीर्थयात्रियों ने देवी देवताओं और जय श्रीराम का जयघोष भी किया। वही लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी का जयकारा भी किया।
इस दौरान सभी यात्रियो के लिए नाश्ता, पानी का भी प्रबंध किया गया।
इस दौरान गुड्डू सिंह बबुआन एवं यशवन्त नारायण ने सभी धर्मावलम्बियों को महाकुंभ में जाने के लिए सुखद यात्रा की कामना की तथा आरा वासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। इन्होंने कहा कि यह साहसी एवं धार्मिक कार्य जो यहां हो रहा इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि महाकुंभ में संगम स्नान का अलग ही महत्व है। देश विदेश से लोग महाकुंभ में भाग लेने प्रयागराज जाते है। हमलोगों का सौभाग्य है कि आरा से भी इसमें सबकी सहभागिता है।
इस मौके पर हनुमान मंदिर के महंत सुमन बाबा, अजित सिंह, के के बाबा, राजू सिपाही, साहिल, समर, सम्मी जी , पप्पू पांडेय, अमित पिंटू, पिंकू सिंह, रवीश सिंह बाबू, तीरंदाजी कोच नीरज सिंह सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक लोग उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!