A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया

उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षक संघ बलिया में दूसरी बार जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन सिंह और 6वीं बार जिलामंत्री रामविलास सिंह यादव को चुना गया।

oplus_132098
oplus_132098
                         संवाददाता _सदानंद शर्मा                                   बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया  का संगठनात्मक चुनाव अधिकारी श्री  जयनारायण पाण्डेय की देख रेख में  कुंवर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज  के  प्रांगण में सम्पन्न हुआ। जिसमें आनंद मोहन सिंह को जिला अध्यक्ष, रामविलास सिंह यादव को जिलामंत्री, अनुज कुमार सिंह को  कोषाध्यक्ष, डॉ मनीष कुमार सिंह को  संगठन मंत्री तथा शशि भूषण राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष  सर्वसम्मति से चुना गया।   ज्ञातव्य हो कि आनन्द मोहन सिंह को दूसरी बार जिलाध्यक्ष और  रामविलास सिंह यादव को लगातार 6 वीं बार जिलामंत्री  के रूप में चुना गया।  अध्यक्षता अरूण कुमार सिंह और संचालन  जिला मंत्री रामबिलास सिंह यादव जी ने किया।  जिसमें के.पी.सिंह, डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, शैलेश सिंह, सुरेश चंद्र सिंह, अरूण कुमार सिंह,मुमताज हुसैन, राजेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार शुक्ला, डॉक्टर बालचंद राम, शिशुपाल सिंह यादव, अनिल कुमार, जयंत कुमार सिंह, आलम सलीम, जयप्रकाश यादव, संतोष यादव ,घनश्याम सिंह, अमरजीत यादव, राजीव रंजन सिंह, राजीव तिवारी आदि सैकड़ों की संख्या में  शिक्षक उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!