
सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,16 फ़रवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने सभी मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मतदाता बिना किसी दबाव या लालच के भयमुक्त होकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए सभी अपने घरों से निकलें एवं अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
[yop_poll id="10"]







