A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 92 वीं महाआरती मे पंडित संतोष शुक्ला शत

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 92 वीं महाआरती में पंडित संतोष शुक्ला हुए शामिल

महाआरती हिंदुत्व जागरण की दिशा में सार्थक पहल … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
IMG 20250218 WA0114 1

नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 92 वीं महाआरती में शामिल पंडित संतोष शुक्ला (अडभार ) के साथ श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा रिंकू निर्मलकर ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
पंडित संतोष शुक्ला ने कहा कि हनुमान लला की कृपा से महाआरती में शामिल हुआ हूं जिसके लिए हनुमान परिवार का साधुवाद व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती हिंदुत्व जागरण की दिशा में सार्थक कदम है, जिसके लिए हनुमान परिवार का पहल प्रशंसनीय है।
आज सभी ने मंगलवार की 92 वें महाआरती के साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का समवेत स्वर से पाठ किया गया।
साथ ही आज हनुमान जी का सुबह श्रृंगार लिली मनीष वैष्णव शाम का श्रृंगार शंकर लाल देवांगन तथा भोग प्रसाद यातायात थाना के द्वारा चढ़ाया गया तथा सिंदुराभिषेक सावित्री यादव, राम गोपाल देवांगन व सुंदर काण्ड पाठ ईश्वर साहू आनंद कश्यप, नारायण प्रसाद देवांगन, प्रथम शर्मा, श्याम रावलानी, गीतेश पांडे, तेज प्रकाश पटेल की ओर से कराया गया।

IMG 20250218 WA0114 2

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!