
शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड की तरफ से किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन
बदायूं उझानी : थाना उझानी के अंतर्गत ग्राम सभा भिलोलिया में किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूकता किया और जैविक खेती को बढ़ावा दिया। इस गोष्ठी के अध्यक्षता गांव के किसान डीके यादव जी के द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में गांव के किसान गौरव,प्रदीप,राजेश,ओम बाबू, भमरपाल,महेंद्र,उर्वेश,रवि,सचिन,सुमित, राजकुमार इत्यादि मौजूद रहे। शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड की तरफ से कृषि अधिकारी अजीत सिंह ने किसानों को मक्का में लगने वाले सारे कीटों के उपचार बताएं।
तथा कंपनी के मुख्य उत्पादों के बारे मे जानकारी दी।
धनराज,जुपिटर-5,धारणी, व सी.म.एस. को प्रयोग करने के लिए बताए जिससे सारे कीट नियंत्रण हो जाएगा। और फसल अत्यधिक समय तक स्वच्छ रहेगी और अत्यधिक पैदावार होगी। हर किसान स्वस्थ रहता है तो मेरा देश स्वस्थ रहता है।
बदायूं : रिपोर्टर विवेक चौहान




