A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

लीजिए इंतजार हुआ खत्म, जल्द चुनाव

नगर निकाय चुनाव को लेकर आदेश जारी

नगर निकाय चुनाव को लेकर कोषांग एक्टिव करनेIMG 20250222 WA0016 का निर्देश

गोड्डा : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर गोड्डा में अलग अलग कोषांग एक्टिव करने का निर्देश दिया गया है। वर्ष 2023 के अप्रैल माह से नगर परिषद गोड्डा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 21 वार्ड पार्षदों का कार्य काल पूरा हो जाने के बाद सारे पद रिक्त पड़े हुए हैं। किसी अड़चन के वजह से समय पर चुनाव ना होने की वजह से नगर परिषद का कार्यभार पदाधिकारी द्वारा देखा जा रहा है। कई तरह के विकास कार्य का रोडमैप तैयार नहीं हो पा रहा है। अब जल्द ही चुनाव होने के आसार हैं। इस बार पहली बार महागामा में भी नगर पालिका का चुनाव होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त गोड्डा नें आदेश जारी किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग रांची के पत्र के निदेशानुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2025 के निमित्त निर्वाचन कार्य के सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से सफल संचालन और निर्धारित समय-सीमा के अंदर सम्पादन के लिए कोषांग का गठन किया जाना है। गोड्डा जिला अंतर्गत गोड्डा नगर परिषद एवं महागामा नगर पंचायत का निर्वाचन होना है। गोड्डा नगर परिषद के अंतर्गत कुल 21 वार्ड एवं महागामा नगर पंचायत के अंतर्गत कुल 17 वार्ड है। जिसमें क्रमशः 37 मतदान केन्द्र एवं 27 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। दोनों शहरी निकाय क्षेत्र के लिए अध्यक्ष एवं प्रत्येक वार्ड से वार्ड पार्षद का प्रत्यक्ष रीति से मतदान के द्वारा चुनाव निर्धारित है। निर्वाचन के संचालन के निमित्त कोषांग का गठन तत्कालिक प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक के लिए किया जाता है। तथा प्रत्येक कोषांग में आवश्यकतानुसार वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी, लिपिकों एवं अनुसेवकों की प्रतिनियुक्ति की जाती है।

प्रत्येक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी का दायित्व होगा कि वे अपने कोषांग से संबंधित कार्यो के चरणबद्ध कार्यक्रमानुसार समय-सीमा निर्धारित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन दृढ़तापूर्वक सुनिश्चित करेंगे। वरीय पदाधिकारी अपने स्तर से कोषांग से संबंधित कार्यों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करेंगे तथा प्रगति से वरीय पदाधिकारी को अवगत करायेंगे।

जानकारी के अनुसार, कार्मिक कोषांग, ईवीएम सह मतपत्र कोषांग, समग्री कोषांग, निर्वाचन वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवन कोषांग, आदर्श आचार संहिता सह विधि व्यवस्था कोषांग, मीडिया शिकायत सह हेल्पडेस्क कोषांग, कंप्युटर कोषांग, नगरपालिका निर्वाचन कोषांग आदि गठित करने का आदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!