
विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों के आगमन के मद्देनजर, बोधगया स्थित बिपार्ड में आयोजित किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बिपार्ड, बोधगया का दौरा किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सभी सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात परि० पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को ब्रीफ करते हुए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
[yop_poll id="10"]









