बस्ती

प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण

 

प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण, महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था के दिए निर्देश

बस्ती, 24 फरवरी 2025 – आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात एवं सीसीटीएनएस कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के उचित रखरखाव एवं थाना परिसर की स्वच्छता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर शांति और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन से प्राप्त आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी गई, ताकि जिले में महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!