
श्रवण साहू, धमतरी.धमतरी जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है।पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है।कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4 बड़े थाना के निरीक्षकों का तबादला किया है, जिसमें कुरूद, मगरलोड, भखारा, बिरेझर, सिहावा केरेगांव थाना शामिल हैं। इस तबादले से माना जा रहा है कि यह स्थानान्तरण कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने और पुलिसिंग कार्रवाई में तेजी लाने के लिए की गई है। फिलहाल धमतरी में इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में मजबूती आने की उम्मीद है।
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षक अरूण कुमार साहू थाना प्रभारी कुरूद को थाना प्रभारी मगरलोड बनाया गया है। निरीक्षक राजेश जगत थाना प्रभारी मगरलोड को थाना प्रभारी केरेगॉव, निरीक्षक लेखराम ठाकुर थाना प्रभारी भखारा को थाना प्रभारी सिहावा, निरीक्षक चन्द्रकांत साहू चौकी प्रभारी बिरेझर को थाना प्रभारी कुरूद, उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी थाना प्रभारी सिहावा को थाना प्रभारी भखारा, सहा० उप निरीक्षक प्रदीप सिंह थाना प्रभारी केरेगॉव को चौकी प्रभारी बिरेझर पर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह पुलिस विभाग के कर्मचारी सउनि० विरेन्द्र बैस थाना धमतरी का नवीन पदस्थापना रक्षित केन्द्र धमतरी संबंद्ध चिटफण्ड/समंस वारण्ट शाखा, पुलिस कार्यालय धमतरी सउनि० टीकाराम रक्षित केन्द्र धमतरी संबंद्ध शिकायत शाखा पुलिस कार्यालय धमतरी रक्षित केन्द्र धमतरी संबंद्ध एएचटीयू/एसजेपीयू, पुलिस कार्यालय धमतरी सउनि० जामवंत देशमुख रक्षित केन्द्र धमतरी थाना धमतरी पर किया गया है।
जिले के विभिन्न थानों पर पदस्थ आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है जिसमे आर0 447 भागवत निषाद थाना अकलाडोंगरी को रक्षित केन्द्र धमतरी संबंद्ध लेखा-1 शाखा पुलिस कार्यालय धमतरी, आर० 300 राजेश कुमार ध्रुव रक्षित केन्द्र धमतरी को चौकी करेलीबडी, आर० 874 राजेश कुमार साहू रक्षित केन्द्र धमतरी को थाना सिहावा आर० 179 शुभम गोस्वामी रक्षित केन्द्र धमतरीको संबंद्ध पुलिस अनु० अधि० कार्यालय कुरूद, म०आर० 480 सोनिया साहू थाना धमतरी को थाना भखारा, आर० 351 ओमप्रकाश साहू रक्षित केन्द्र धमतरी से थाना अजाक पर स्थानांतरित किया गया है।





