
छत्तीसगढ:- गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनाव 07 मार्च को होगा। ग्राम पंचायतों में उप सरपंच चुनाव 08 मार्च को होगा। पंचायत संचालनालय ने सभी कलेक्टरों को एक महत्वपूर्ण परिपत्र जारी करते हुए इसमे 04 से 12 मार्च के बीच जिला पंचायत जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए हैं। गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। जनपद पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव 06 मार्च को संबंधित जनपद पंचायतों के सभाकक्ष मे होना है। जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव 07 मार्च को होगा। यह चुनाव परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास विभाग गौरेला के सभाकक्ष मे किया जायेगा। ग्राम पंचायतों के उप सरपंचों का चुनाव 08 मार्च को संबंधित ग्राम पंचायत के सभाकक्ष मे संपन्न कराया जायेगा।




