A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेझारखंड

चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करने पहुंचे डीसी

वेयर हाउस को अंदर बाहर से देखा

नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया गया मासिक निरीक्षण

गोड्डा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का नियमित मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा स्थापित अन्य मानदंडों का निरीक्षण किया गया।

IMG 20250228 WA0008
वेयर हाउस के पास खड़े गोड्डा डीसी व अन्य

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि-मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पंकज कुमार सहित कार्यालय कर्मीगण मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!