A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

जमीन नापने के दौरान दबंगों ने की फायरिंग मैनपुरी में प्रधान प्रतिनिधि बचे चचेरे भाई को लगी गोली

जिला संवाददाता हरिओम श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जमीन नापतोल के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है । खिरिया बाईपास पर प्रधान प्रतिनिधि शिवेंद्र  उर्फ मोनू अपने परिवार के साथ जमीन का बंटवारा कर रहे थे इस दौरान वहां पर लड़ाई झगड़ा और दहशत फैलाने के लिए नामजद वहां पहुंच गए और वहां परफायरिंग शुरू कर दी इसी दौरान गांव खिरिया के अरविंद सुबोध  जेपी शिवम दो अन्य साथियों के साथ अवैध हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी प्रधान प्रतिनिधि तो बच गए लेकिन उनके चचेरे भाई अभिषेक को जाघ और हाथ में गोली  लग गई घायल अभिषेक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया के मामले में एक आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!