
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला दीपा में कच्चे मकान से भूसा निकालने गए 35 वर्षीय युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई । मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है वह जाट सिंह यादव का पुत्र था अनिल बरसात से जर्जर हुए कच्चे मकान के एक कमरे से जानवरों के लिए भूसा निकाल रहा था इसी के दौरान वह कच्ची दीवार पर चढ़ा इस दौरान अचानक मकान की छत गिर गई और वह उसी के नीचे दब गया स्थानी लोगों ने तुरंत मलवे से अनिल को निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।











