A2Z सभी खबर सभी जिले की

*नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग, प्रबल भाग्य से उपाध्यक्ष बने देवव्रत साहू*

*नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग, प्रबल भाग्य से उपाध्यक्ष बने देवव्रत साहू*

*क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस में मचा बवाल*

कुरूद. नगर पंचायत कुरूद का प्रथम सम्मिलन उपाध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई। जिससे भाजपा-कांग्रेस दोनों दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलें। हालांकि किस्मत ने कांग्रेसी प्रत्याशी को उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया। क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस भवन पहुँचकर नेताओं ने जमकर बवाल किया। गद्दार पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं इस घटना से नगर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।

सोमवार को नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का प्रथम सम्मिलन रखा गया। जिसमें उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगल भवन में सुबह 10 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 13 पार्षद देवव्रत साहू और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद महेंद्र गायकवाड़ ने पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम नभसिंह कोसले के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत नाम वापसी की औपचारिकता पूरी की गई। दोनों नामांकन पत्र सही पाए गए। तत्पश्चात मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें नवनिर्वाचित पार्षदों ने वोटिंग किया। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने भी वोट किया। मतगणना के बाद प्राप्त परिणाम में देवव्रत साहू और महेन्द्र गायकवाड़ को 8-8 मत मिले। बराबर मत मिलने पर दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लॉटरी से किया गया। ड्यूटी में तैनात महिला पुलिस कर्मी के हाथों पर्ची निकाली गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत साहू की किस्मत ने साथ दिया और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसकी खुशी में कांग्रेसियों ने फटाके फोड़ जश्न मनाया।

वर्तमान चुनाव में करारी हार का सामना कर रही कांग्रेस के हाथ से उपाध्यक्ष की कुर्सी फिसल सकती थी। भितरघातियों के कारण बड़ा नुकसान हो सकता था। 9पार्षदों बहुमत होने के बाद भी कांग्रेस को अपनी उपाध्यक्ष की कुर्सी भाग्य के सहारे मिली। बल्कि इस बार अधिकृत प्रत्याशी देवव्रत साहू की जीत तय मानी जा रही थी। पर किसी भितरघाती कांग्रेसी पार्षद ने भाजपा के पक्ष में वोट कर दिया जिससे जमा जमाया खेल बिगड़ गया। इससे कांग्रेसी नेता आक्रोशित हो गए। और कांग्रेस भवन में भितरघाती के खिलाफ जमकर हंगामा किये। कांग्रेसी पार्षदों को चंडी माता के दरबार मे ले जाकर कसम खिलाई गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग को लेकर हम सब अचंभित है। क्रॉस वोटिंग को लेकर कुछ नेता नाराज होकर नारेबाजी कर रहे थे, जिसे शांत कराया गया। ऐसी स्थिति न बने इसके लिए वोटिंग से पहले भी सभी नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षदों को माँ चंडी के दरबार मे कसम दिलाया गया था।

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, कांग्रेसी नेता मोहन लालवानी, पर्यवेक्षक सुखचंद बेसरा, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, रमेशर साहू, नीलम चन्द्राकर, तारिणी चन्द्राकर, राजकुमारी दीवान, तपन चन्द्राकर, प्रमोद साहू, रघु सोनी मनोज अग्रवाल, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति एवं भाजपा से भानु चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, मोहन अग्रवाल, विनोद चन्द्राकर, खेमराज सिन्हा, खिल्लु देवांगन, संजू चन्द्राकर, किशोर यादव आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!