A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

सुहागरात के दिन ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे ने कर दी नई नवेली दुल्हन की हत्या

अयोध्या में एक नवविवाहित जोड़े की रहस्यमयी मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सुहागरात के दिन दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली

सुहागरात के दिन ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे ने कर दी नई नवेली दुल्हन की हत्या? फोन से खुलेगा राज

 

अयोध्या में एक नवविवाहित जोड़े की रहस्यमयी मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सुहागरात के दिन दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दुल्हन का गला दबाकर हत्या की गई थी।

 

प्रदीप और शिवानी की विवाह के दौरान फोटो : सौ. स्वजन

 

1. मोबाइल लेकर नहीं आई थी शिवानी

 

2. जांच के दायरे में प्रदीप का फोन

3. संबंधों पर संदेह होने की आशंका

 

अयोध्या।

नव दंपती की मौत का कारण जानना आसान नहीं होगा। दोनों में से एक भी जीवित होता तो कड़ियां सुलझ सकती थीं, ऐसे में वारदात की जड़ तलाशना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ कि नव दंपती की मृत्यु हो गई।

 

कारण भले ही अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिवानी की गला दबा कर हत्या करने के बाद प्रदीप ने खुद फांसी लगा ली। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुष्टि हुई है।

 

दुल्हन के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं, जो अपने आप में हकीकत बयां करने वाले हैं। संबंधों में संदेह इस वारदात का कारण माना जा रहा है। कारण की तलाश के लिए प्रदीप के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है, क्योंकि शिवानी विदाई के बाद मोबाइल लेकर ससुराल नहीं आई थी।

 

मृतका के पिता मंतूराम ने बताया कि शिवानी का मोबाइल कुछ दिन पहले कपड़े धुलते समय पानी में गिर गया था। उसके पास मोबाइल नहीं था। मृतक प्रदीप के स्वजन के अनुसार शनिवार रात करीब 11:30 बजे प्रदीप कमरे में सोने चला गया। यह घटना रात 11:45 बजे से 2:30 बजे के बीच होने की आशंका है।

 

रविवार को विवाहोपरांत प्रीतिभोज था। सुबह सात बजे तक कमरा नहीं खुला तो खिड़की तोड़ कर देखा गया। कमरे में दोनों का शव था। पहने हुए भारी गहने उतरे हुए थे। पानी का भरा गिलास वहीं रखा हुआ था। प्रदीप का कमरा मकान के अगले हिस्से में हैं।

 

मृतक के आवास पर छानबीन करते पुलिसकर्मी 

 

आसपास भी कमरे हैं, लेकिन रात में किसी को कमरे से कोई भी आवाज नहीं सुनाई पड़ी। प्रदीप और शिवानी दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। विवाह तय होने के बाद से ही दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी।

 

सआदतगंज के मुरावनटोला में नवदंपती की मृत्यु के बाद बिलखते लड़के के स्वजन

IMG 20250310 WA0009 3

उनके संबंधों की मधुरता दोनों परिवारों को काफी संतोष देने वाली थी कि विवाह के बाद दोनों का तालमेल अच्छा रहेगा। शिवानी के पिता ने बताया कि बेटी के गले पर चोट के निशान मिले हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि दुल्हन का गला दबा कर हत्या करने के बाद दूल्हे ने फांसी लगाई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!