

साहिबगंज। होली पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देशानुसार राधानगर पुलिस ने सोमवार की रात करीब 8 बजे पुलिस निरीक्षक राजमहल प्रभाग श्यामलाल हांसदा के नेतृत्व में राधानगर थाना के सामने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया।इस दौरान राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज व इंस्पेक्टर श्याम लाल हांसदा ने संयुक्त रूप से दो पहिया वाहनों की जांच की। उधवा बरहरवा मुख्य सड़क पर आने जाने वाहन चालकों से गाड़ी की कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, डिक्की,बेंग सहित अन्य चीजों की जांच की।

[yop_poll id="10"]






