A2Z सभी खबर सभी जिले की

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

🙏 जिला संवाददाता सुखदेव आजाद 🙏

आरोपी डेविड जोसेफ उम्र 55 वर्ष निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा -65(2),74,75BNS,4(2),6 पोस्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मामले का विवरण प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी द्वारा दिनांक को बहला फुसलाकर कर आइस्क्रीम देने के बहाने अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध की अपराध क्र.- 92/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर पर टीम किया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जे पी गुप्ता के निर्देशन में एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम द्वारा आरोपी डेविड जोसेफ निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा को उसके निवास में दबिश देकर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को आइस्क्रीम देने का लालच देकर दैहिक शोषण करना स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उप निरी. शील मनी टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू, मुद्रिका दुबे, पदम् राज सिंह, महिला आर. शकुंतला नेताम, संगीता लहरें का सराहनीय योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!