A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

महिष्मति घाट पर सजेगा काव्य मंच: 21 मार्च को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

Picsart 25 03 19 10 20 30 595वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक✍️

मध्य प्रदेश न्यूज़सी:– मंडला नगर के महिष्मति घाट में 21 मार्च को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और श्रोताओं के लिए विशेष बैठक व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक और भव्य बनाने की रणनीति तैयार की गई है।

यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। काव्यांजलि माहिष्मति नगरी मंडला द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख हैं:

* वरिष्ठ कवि विष्णु सक्सेना (गीतकार)

* कवि सुदीप भोला (लपेटे में नेता फेम)

* कवयित्री सुमित्रा सरल (श्रृंगार रस)

* कवि सुमित ओरछा (सबरस)

यह सम्मेलन शाम 7 बजे पंचचौंकी महाआरती के बाद शुरू होगा। मंडला के इतिहास में यह पहली बार है कि देश के इतने प्रसिद्ध कवि एक साथ एक मंच पर काव्य पाठ करेंगे।

कवि द्वय द्वारा 21 मार्च की शाम 7 बजे मां नर्मदा की पंचचौंकी महाआरती की जाएगी। इसके बाद सम्मेलन का आयोजन होगा। जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!