

मानसिक रूप से परेशान एक किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बबेरू, बांदा मर्का थानाक्षेत्र के चरका गांव निवासी 17 वर्षीय सुधा देवी पुत्री कल्लू ने गुरुवार दोपहर घर में छप्पर की धन्नी के सहारे दुपट्टे का फंदा बना फांसी लगा ली। शाम को खेत से घर लौटे परिजनों ने बेटी को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़े। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के चाचा राकेश ने बताया कि सुधा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसका इलाज भी करवाया गया। लेकिन फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी वह दोबार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुकी थी।
गुरुवार को परिजन खेत चले गए। इसी बीच सूना मौका देख उसने यह घटना अंजाम दी। मृतका चार बहनों में दूसरे नबंर की थी। पिता मजदूरी करता है। किशोरी की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा रहा।



