
जनपद हमीरपुर में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, दिनांक 20.03.2025 से 21.03.2025 के मध्य खनिज विभाग हमीरपुर एवं मुख्यालय लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।
मुख्य बिंदु:
- 37 वाहन अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए गए, जिनका ऑनलाइन चालान किया गया।
- इस कार्यवाही से लगभग ₹19.00 लाख की राजस्व प्राप्ति संभावित है।
- इनमें से 07 वाहनों से ₹3.00 लाख की धनराशि राजकीय कोष में जमा कराई गई।
- अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर स्त्रोत प्वाइंट एवं चेक गेट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
- माइन्स टैग हेतु EMM-11 जनरेट किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
- भविष्य में HSRP, Minetag, एवं धुंधले नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- खान अधिकारी, हमीरपुर ने पट्टाधारकों को निर्देशित किया कि बिना वैध परिवहन प्रपत्र के कोई भी खनिज परिवहन न किया जाए।
- नियमों के उल्लंघन पर पट्टाधारकों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- उ.प्र. निदेशालय लखनऊ की टीम द्वारा जनपद में सतत निगरानी रखते हुए अनियमितताएं पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगा

[yop_poll id="10"]









