A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

विनायक अकादमी इंग्लिश स्कूल मधाईभाठा के 4बच्चों की जवाहर नवोदय विद्यालय मे चयन

सारंगढ़(पेंड्रावन)संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे, 26 मार्च 2025// सरसीवा परिक्षेत्र के विनायक अकादमी इंग्लिश स्कूल मधाईभांठा में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जवाहर नवोदय विद्यालय में पार्थवी साहू,रोमानिया बंजारे, प्रवीन खूंटे और प्रिंसी मनहर ने अपना परचम लहराया।समस्त स्कूल स्टॉफ की तरफ से बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के साथ- साथ उनकी इस कामयाबी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
विनायक अकादमी इंग्लिश स्कूल मधाईभाठा के 14 बच्चों ने परिक्षा दिलाई थी। जिसमें चार बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। यह जानकारी प्रधानाचार्य रुद्र प्रसाद साहू ने दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के 4 बच्चों का चयन नवोदय के लिए हुआ है। चयनित बच्चों ने अपनी सफलता के लिए माता-पिता और गुरुजनों का आभार जताया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!