A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान का शुभारम्भ l

” हर घर कॉंग्रेस का झंडा अभियान का शुभारंभ ”
अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता, समर्थक अपने _अपने घरों, गाडियों, गांवों, मुहल्लों में पार्टी झंडा एवं स्टिकर लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने आज अपने आवास पर हर घर कॉंग्रेस का झंडा कार्यक्रम का शुभारंभ कर पार्टी के झंडा को सलाम कर पार्टी संगठन को सशक्त बनाने गया जिला के सभी 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों, 3246 बूथों, घर- घर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन वर्ष 2025 में प्रचार- प्रसार का संकल्प दोहराया।
मजबूत जिले, सशक्त कॉंग्रेस, न्यायपूर्ण भारत के नारों को बुलंद करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक कार्य शुरू करते हैं देशभर के जिला अध्यक्षों की बैठक को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकप्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, पार्टी के सर्वमान्य नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभी 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 333 जिला अध्यक्षों से रूबरू होने तथा जिला संगठन को पार्टी नीव बताते हुए संबोधित किया, 13 राज्यों के अलावे बिहार सहित अन्य राज्यों के 350 जिला अध्यक्षों की बैठक 04 अप्रैल को दिल्ली में निर्धारित है।
प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि सन 2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने संगठन वर्ष घोषित किया गया है, जिसे देशभर के नेता, कार्यकर्ता आत्मसाथ करते हुए संघटन की मजबूती हेतु अपने घर से शुरू कर अपने गांव, मुहल्ला, वार्ड, बूथ, पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, राज्य और देश तक पार्टी को सशक्त बनाने हेतु दिन, रात कार्य करेंगे।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठू

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!