
गया, 03 मई 2025, भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार कल दिनांक 2 मई 2025 को डॉ० त्यागराजन एसएम , जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, गया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर जेलप्रेस स्थित ई०वी०एम० वेयर हाउस में ई०वी०एम० के प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 2 मई से 2 जून तक एफएलसी का काम चलेगा इसमें भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 14 की संख्या में इंजीनियर गया जिले में आए हुए हैं जो एफएलसी के दौरान उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 28 की संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मियों को लगाया गया है जो एफएलसी के कार्य को संपन्न करवाएंगे।
इस अवसर पर ई०वी०एम० के प्रथम स्तरीय जाँच के पर्यवेक्षण हेतु भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रतिनियुक्त माननीय प्रेक्षक, श्री राघवेन्द्र वी०, ज़िला भु अर्जन पदाधिकारी गया, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गया सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के नामित पदाधिकारी उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








