
ताला में संवत्सर के उपलक्ष्य में हिन्दू रणभेरी रैली कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ,
हिन्दू रणभेरी बाइक रैली 22 मार्च को , तैयारियां शुरू
जयपुर

ताला में रैली की तैयारी बैठक में आयोजन समिति सदस्य व ग्रामीण
जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील के
ताला कस्बे के प्रमुख धार्मिक स्थल बाण गंगा नदी तट पर स्थित प्राचीन
राधाकांत मंदिर में नव
संवत्सर के उपलक्ष्य में हिन्दू रणभेरी रैली कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में वार्षिक नवसम्वत्सर रैली के आयोजन आयोजन समिति सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। आयोजन को
लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 मार्च रविवार को वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली के आयोजन को भव्य एवं अनुशासित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का विभाजन भी किया गया। रैली का
शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे चंदवाजी स्टेडियम से होगा तथा समापन
धौला में किया जाएगा। आयोजन समिति सदस्यों द्वारा निर्धारित मार्ग के अनुसार यह रैली चंदवाजी से पिलवा, चांदावाश,
श्यामपुरा, राजपुरवास, त्रिनेत्रनगर, लाडीपुरा और अर्जुनपुरा होते हुए धौला पहुंचेगी। आयोजकों ने
बताया कि रैली में 5 हजार से 8 हजार मोटरसाइकिलों को शामिल
करने का लक्ष्य रखा गया है।बैठक में यह भी तय किया गया
कि 1 मार्च से रैली के पोस्टरों का नागरिकों द्वारा विधिवत विमोचन
किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की
जानकारी पहुंच सके। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में
रिटायर्ड एसडीएम साधुराम चौधरी, रामसिंह मास्टर, रोशन यादव,
गोपाल बदाला, चौगान भार्गव, निरंजन शर्मा, कानाराम सैनी,
बलराम चौधरी सहित आयोजन समिति सदस्य उपस्थित रहे।






